{"_id":"572262e44f1c1bb938a92718","slug":"young-man-attacked-with-knife-by-persion","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर चाकू से हमला
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Fri, 29 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीमनगर थाना क्षेत्र में आए युवक को चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। मामले में पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। स्वार थाना क्षेत्र के पपलिया गांव निवासी आबिद हुसैन का कहना है कि उसका बेटा उस्मान किसी काम से दो दिन पहले अजीमनगर आया था। वह काम निपटाने के बाद घर जा रहा था। देवरनिया शुमाली के पास इसी गांव के रहने वाले दो लोगों ने उसे घेर लिया। इसके बाद गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर मचाने पर राहगीरों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी भाग गए।
बाद में घायल को जिला अस्पताल लाया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस्लाम और फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी फरीद गांव के रहने वाले गोपाल से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। बुधवार की शाम को फरीद पास के ही गांव में स्थित एक दरगाह पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में पहले से खड़े आरोपियों ने युवक को रोक कर गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव चतरपुर निवासी कलवती पास के ही रहने वाले विनोद के यहां मोबाइल का चार्जर लेने गई थी। इस दौरान उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को पीटकर घायल कर दिया। महिला ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।