{"_id":"6a8b500d9140213a9107cfb6","slug":"young-man-and-married-woman-attempt-suicide-by-consuming-poison-following-a-domestic-dispute-rampur-news-c-282-1-smbd1025-178549-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: घरेलू विवाद में युवक और विवाहिता ने जहर खाकर जान देने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: घरेलू विवाद में युवक और विवाहिता ने जहर खाकर जान देने का प्रयास
Mon, 24 Aug 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली और खजुरिया थाना क्षेत्र में शनिवार की रात घरेलू विवाद के चलते दो लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। एक 20 वर्षीय युवक ने परिजनों से नाराज होकर घर में रखा कीटनाशक पी लिया, वहीं 22 वर्षीय विवाहिता ने गुस्से में आकर नशे की गोलियां खा लीं। दोनों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र में नगर से सटे एक गांव की एक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवक को उसके परिजन शनिवार की रात करीब 9:30 बजे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। परिजनों ने चिकित्सकों को बताया कि युवक ने नाराजगी के चलते घर में रखा कीटनाशक पी लिया है। सूचना पर चिकित्सकों ने तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया।
वहीं, दूसरा मामला खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वहां की 22 वर्षीय विवाहिता को शनिवार की देर रात गंभीर हालत में उसके परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। परिजनों ने चिकित्सकों को बताया कि घरेलू मामले को लेकर हुई कहासुनी के बाद महिला ने नाराजगी की वजह से कुछ नशे की गोलियां खा ली हैं, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। चिकित्सकों ने तुरंत उसका उपचार किया।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मणिक अग्रवाल ने बताया कि उपचार के बाद महिला और युवक दोनों को स्वस्थ होने पर रात में ही घर भेज दिया गया था। उन्होंने पुलिस कार्रवाई से इन्कार किया था, इसलिए मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। वहीं, सीओ हर्षित सिंह ने दोनों मामलों में अनभिज्ञता जताई है।