{"_id":"60fb0fb48ebc3e581a0e504d","slug":"young-lady-suicide-rampur-news-mbd396769086","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से कहासुनी के बाद युवती फंदे पर झूली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से कहासुनी के बाद युवती फंदे पर झूली, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। परिजनों से नाराज होकर युवती फंदे पर लटक गई। फंदे पर युवती को लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। युवती का अंतिम संस्कार करने के दौरान पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस दो लोगों को पूछताछ के लिए भी लेकर आई है।
सैफनी चौकी क्षेत्र के एक गांव में युवती की उसकी मां से गुरुवार रात को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। परिजनों के अनुसार मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर के एक कमरे में युवती फंदे पर लटक गई। शुक्रवार सुबह को जब फंदे पर शव लटका हुआ देखा, तो परिजनों के होश उड़ गए। बाद में किसी तरह युवती के शव को नीचे उतारा गया। परिजन चुपचाप मृत युवती का अंतिम संस्कार करने में जुटे हुए थे। इस दौरान गांव में से किसी ने पुलिस को युवती की मौत की जानकारी दे दी थी। सूचना पर पुलिस आननफानन में पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद युवती के शव को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में दोपहर को युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही इस प्रकरण में पुलिस परिवार के दो लोगों को पूछताछ के लिए लेकर आई है। इंस्पेक्टर प्रवीण कटियार ने बताया कि जब पुलिस गांव पहुंची तो परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो होगा वह सामने आ जाएगा।