फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Young Gold Club beat Golden Club by 10 wickets

Rampur News: यंग गोल्ड क्लब ने गोल्डन क्लब को 10 विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Young Gold Club beat Golden Club by 10 wickets
मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाफर अली मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हो रहा आयाेजन
विज्ञापन

टांडा। नगर के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाफर अली मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला खेला गया। इसमें यंग गोल्ड क्लब ने गोल्डन क्लब को दस विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

गोल्डन क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम निर्धारित सोलह ओवर में आठ विकेट पर 81 रन ही बना सकी। मास्टर अजहर ने 21 और मुशर्रफ अली ने 10 रन का योगदान दिया। यंग गोल्ड क्लब के उस्मान ख्वाजा और नावेद रहमानी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में, यंग गोल्ड क्लब ने बयासी रन का लक्ष्य हासिल किया। टीम ने 9.2 ओवर में बिना कोई विकेट खोए जीत दर्ज की। उस्मान ख्वाजा ने नाबाद 48 और हाजी रिजवान ने नाबाद 29 रन बनाए।
विज्ञापन

उस्मान ख्वाजा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। यहां शहाब,उबैस,मोहम्मद सईद सागर, जहीर जिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed