फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   young died in accident

ट्रैक्टर-ट्राली में डीसीएम ने मारी टक्कर , एक की मौत, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
young died in accident
धमोरा (रामपुर)। शहजाद नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आई डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक व उसके दो साथी लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां टैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी ओमपाल (19) पुत्र गेंदन लाल अपना ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार सुबह ओमपाल ट्रैक्टर-ट्रॉली में लकड़ी भरकर रामपुर स्थित एक फैक्टरी में डालने जा रहा था। उसके साथ पेगंबरपुर गांव निवासी मुकीम (19) और लाला (20) भी मौजूद थे। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब छह बजे धमोरा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आई डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रॉली में लदी लकड़ियां सड़क पर गिर गईं और ओमपाल भी लकड़ियों के साथ गिरने से ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। वहीं, मुकीम व लाला भी घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद लकड़ियों में पहिए फंसने के कारण ट्रैक्टर भी रुक गया और डीसीएम भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से ओमपाल को ट्रैक्टर और लकड़ियों के बीच से निकाला और उसके साथ ही अन्य दो घायलों को भी जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचते ही ओमपाल की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर मृतक व घायलों के परिजन भी मौके पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। उधर, आरोपी डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed