{"_id":"61a521eaf6c1ba43c66f9119","slug":"young-died-in-accident-rampur-news-mbd411053395","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में पैदल चाय लेने जा रहे एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया। बाद में पुलिस ने परिजन की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बिहार के मोतिहारी जिलेे के थाना मधुबन के मारीपुर मिली गांव निवासी जितेंद्र कुमार(24) गंज थाना क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुुड फैक्टरी में काम करता था। रविवार की रात को जितेंद्र कुमार पैदल चाय लेने एक होटल पर जा रहा था। इस दौरान बिलासपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही गंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी। युवक यहां रहकर काफी दिनों से काम कर रहा था। मृतक के भाई मनोज की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।