{"_id":"5f1741908ebc3e9fa45f8675","slug":"young-died-in-accident-rampur-news-mbd3566122113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे दो भाइयों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के चंदपुरा कदीम गांव निवासी रविन्द्र कुमार उर्फ रवि (29) मुरादाबाद स्थित एक फर्म में काम करता था। सोमवार को रविन्द्र अपने भाई सोनू के साथ किसी काम से मुरादाबाद गया था। देर रात को दोनों भाई बाइक से अपने घर वापस आ रहे थे। इस दौरान शहजादनगर बाईपास पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर ही गिर गए। हादसे में रविन्द्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में घायल सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं, पुलिस ने रविन्द्र कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बाद में पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।