{"_id":"677aeb9f07dda90a430fa97b","slug":"young-club-defeated-taj-club-by-62-runs-rampur-news-c-282-1-rmp1004-137295-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: यंग क्लब ने ताज क्लब को 62 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: यंग क्लब ने ताज क्लब को 62 रनों से हराया
Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
टांडा। नगर के मोहल्ला मोती नगर स्थित स्वर्गीय मंसब अली स्टेडियम में चल रहे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में यंग क्रिकेट क्लब ने ताज क्रिकेट क्लब को 62 रनों से शिकस्त दी। मैच में शानदार बॉलिंग का प्रदर्शन करने वाले नावेद को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
शनिवार को आयोजित मैच में ताज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जिसको बल्लेबाजों ने 111 रनों का टारगेट ताज क्रिकेट क्लब को दिया। जवाब में स्कोर का पीछा करने उतरी ताज क्रिकेट क्लब की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। 16 ओवर में मात्र 49 रन ही बना पाई, जिसमें यंग क्रिकेट क्लब के नावेद ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए।
मैच में जाहिर जिया और अब्दुल रज्जाक ने कमेंट्री की तथा स्कोरिंग की जिम्मेदारी मौलाना जुनैद ने संभाली। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष शादाब कुरैशी, विरासत उर्फ अन्ना, इकबाल बलिया, कारी रिजवान आदि मौजूद रहे।