फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   You will be fined if caught smoking in a public place.

Rampur News: सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते मिले तो कटेगा चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
You will be fined if caught smoking in a public place.
रामपुर। यदि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते दिखे तो जुर्माना हो सकता है, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग इन दिनों अभियान भी चला रहा है। पिछले एक वर्ष में इस विशेष अभियान के दौरान 1673 लोग सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पकड़े गए। इनके खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की टीम ने जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, बाजारों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते मिले लोगों के मौके पर चालान काटे गए। टीम ने कार्रवाई के साथ लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध संबंधी कानून की जानकारी भी दी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए प्रवर्तन और जागरूकता दोनों पर समान रूप से जोर दिया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


---

पिछले एक वर्ष में जिलेभर में चलाए गए अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते 1673 लोगों के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनसे करीब 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.शहजाद, जिला सलाहकार, तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed