{"_id":"58ced06d4f1c1b2f4a1a12b2","slug":"yogi-became-cm-public-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी बने सीएम, खुशी में झूमे हिंदू-मुस्लिम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी बने सीएम, खुशी में झूमे हिंदू-मुस्लिम
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
मिलक में प्रदेश के सीएम योगी आदित्नाथ के शपथ लेने पर निकलता जुलूस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने और योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने जाने पर रामपुर में मुस्लिम समाज के लोगों में भी खुशी की लहर है। समाज के लोगों ने अंबेडकर पार्क के सामने लगी भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा की सफाई की और फिर उस पर माल्यार्पण किया। मिठाई बांटी और खुशियां मनाईं।
डीएम आवास स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इजहारे ख़ुशी में रामपुर की मुस्लिम अवाम द्वारा सपा की सत्ता खत्म होने और भाजपा सरकार बनने योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर जश्ने आजादी मनाई। आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने कहा कि अब मुस्लिमों पर जुल्म करने वालों का अंत हो चुका है। हम कल तक रामपुर की सरजमी पर क़दम रखते हुए डरा करते थे आज बड़ा फक्र है कि हम शहर की सड़कों पर बीजेपी व मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी की वजह से खुलेआम घूम सकते हैं अब किसी के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन नहीं होगा सभी मुस्लिम मिलझुल कर 2019 में मोदी को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान बीजेपी मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री फूल खान ने कहा कि मोदी जी का नारा सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं अब सबका साथ सबका विकास होगा और इसको योगी आदित्यनाथ जी पूरा करेंगे। फूल खान कहा कि सभी बनाए मंत्रियों का हम दिल से स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के वसीम खान ने योगी और बलदेव सिंह औलख सहित सभी मंत्री मंडल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मोहसिन राजा खान ,कामरान खान सलीम खान , दानिश खान , वसीम खान , जाहिद खान, राजा खान , मुर्तुजा जाफरी , डॉ जहीरुद्दीन, आदिल खान लताफत फारूख पाशा , अली खान , जुबैर , छोटे खान, जलालुद्दीन जुबैर अहमद , जब्बार मिया , इक़रार इदरीस , नदीम अहमद कुरैशी , शमशाद आदि ने मिठाई बांट कर जश्न मनाया।
अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ते अध्यक्ष फरहत अली खां, मारिया फरहत खां ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। बल्देव सिंह औलख को मंत्री बनाने पर भी मिठाई बांटी। रफत जहां बेगम, निकहत शाहीन, साहिबा बी, रोबीना, इल्मा हसन फात्मा आदि मौजूद रहे।