{"_id":"6855bfb1d2c876de560e0e9a","slug":"yoga-day-is-being-celebrated-across-the-world-like-a-festival-of-fitness-naqvi-rampur-news-c-282-1-rmp1004-147950-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंदुरुस्ती के त्योहार की तरह विश्व में मनाया जा रहा योग दिवस : नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंदुरुस्ती के त्योहार की तरह विश्व में मनाया जा रहा योग दिवस : नकवी
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि योग दिवस को विश्व भर में लोग तंदुरुस्ती के त्योहार की तरह मना रहे हैं। तंदुरुस्ती का यह त्योहार मुल्कों की सीमाओं, मजहबों के बंधनों से मुक्त है। नकवी शुक्रवार की शाम को दो दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने योग दिवस की पूर्व संध्या पर कहा कि योग संपूर्ण मानवता की बेहतरी का भारतीय उपहार है। कहा कि हजारों साल पुरानी भारतीय विरासत योग मानवता की सेहत-सलामती का सार्थक साधन साबित हो रहा है, आज दुनिया योग दिवस को तंदुरुस्ती के त्योहार की तरह मना रही है। आज योग समाज की सेहत, सलामती, समरसता, सहिष्णुता का सशक्त संदेशवाहक साबित हो रहा है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि योग, किसी धर्म, जाति, क्षेत्र के संकुचित दायरे से मुक्त, मानव कल्याण के प्रकल्प से युक्त है। शनिवार को योग दिवस के अवसर पर नकवी प्रातः साढ़े पांच बजे रामपुर के सिविल लाइन में रोशन बाग स्थित पार्क में चेतना योग संस्थान द्वारा आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, महासिंह राजपूत, भागीरथ सिंह गंगवार, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित आदि माैजूद रहे।