फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   yateemkhana issue

अफसरों-पुलिसवालों ने पीटा और लूटा

Tue, 18 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 18 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

यतीमखाना  बस्ती से उजाड़े गए लोग अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं। तमाम लोगों ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ कई अन्य लोगों पर घर में घुसकर लूटपाट करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है।

शहर के मुहल्ला घोसियान मुहल्ले में स्थित वक्फ की जमीन से पुलिस व प्रशासनिक अमले ने यहां के लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस व प्रशासनिक अमले ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए लोगों को बाहर भगा दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की थी। इस पूरे प्रकरण  में तमाम संगठन लामबंद हैं। इस बीच यहां के अब्दुल सलाम ने एडीएम प्रशासन और सीओ सिटी समेत तमाम  अफसरों व पुलिस कर्मियों पर लूटपाट करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री और राज्यपाल से दोषी अफसरों व अन्य दोषियों के खिलाफ खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। साथ ही इंसाफ दिलाने की मांग रखी है।
विज्ञापन


अब्दुल सलाम ने प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति,  राज्यपाल समेत अन्य बड़े अफसरों को पत्र भेजकर कहा कि एडीएम प्रशासन मदन गर्बियाल, सीओ सिटी आले हसन, शहर कोतवाल व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ही वक्फ बोर्ड के अधिकारी, ठेकेदार इस्लाम समेत अन्य लोगों ने गत दिवस उनके घरों में  घुसकर मारपीट की और जुल्म ढहाया। उनको घरों से निकालकर मारपीट की। इसी तरह के आरोप बस्ती के अन्य लोग भी लगा रहे हैं। यहां के तमाम लोगों ने अपने अधिवक्ताओं से संपर्क साध कर अफसरों व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र डालने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल इस प्रकरण को लेकर लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed