फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Workers should fulfill their responsibilities: Jaswant

अपनी जिम्मेदारी निभाएं कार्यकर्ता : जसवंत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Workers should fulfill their responsibilities: Jaswant
रामपुर। बुधवार को नगर स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने घनश्याम सिंह लोधी को रामपुर लोकसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होनें कहा कि पार्टी ने संचालन समिति में भाजपा कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी है, भाजपा कार्यकर्मा अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें। लोकसभा प्रभारी हरि सिंह ढिल्लो ने कहा हम सब कार्यकर्ताओं को इमानदारी के साथ लगकर चुनाव कराना है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी राजा वर्मा ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का लक्ष्य निर्धारित करना है, हम बूथ जीतेंगे तभी लोकसभा रामपुर का चुनाव जीतेंगे। जिला अध्यक्ष हंसराज ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता ही बूथ को जिताने का काम करता है। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहन लाल सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार, वीना भारद्वाज ,पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

घर-घर पर्ची देकर होली की शुभकामनाएं देंगे भाजपाई
रामपुर। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पर्ची देकर होली की शुभकामनाएं देंगे। आवास विकास कॉलोनी स्थित लोकसभा कार्यालय नगर विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को ये निर्देश दिए। बैठक में जिला प्रभारी राजा वर्मा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव प्रबंधन समिति में है और जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। उन्हें पूरी मेहनत पूरी निष्ठा से निभाएं। होली पर्व से पूर्व घर-घर पर्ची वितरण कर होली की शुभकामनाएं दें। कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख व लोकसभा प्रभारी हरि सिंह ढिल्लो ने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर जोश भरा। लोकसभा संयोजक सुरेश गंगवार, विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, विधानसभा संयोजक जागेश्वर दयाल दीक्षित आदि रहे।

-----------------------------
भाजपाइयों ने रानी अवंतीबाई को श्रद्धांजलि दी
रामपुर। बुधवार को भाजपाइयों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देश के स्वाभिमान के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने वाली वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी को श्रद्धांजलि दी। बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अवंतीबाई ने अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। सांवरिया फार्म स्थित संसदीय कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed