फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Work is underway on the bypass in Bareilly, roadways has increased the fare.

Rampur News: बरेली में बाईपास पर चल रहा काम, रोडवेज ने बढ़ाया किराया

Thu, 19 Feb 2026 11:03 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 19 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Work is underway on the bypass in Bareilly, roadways has increased the fare.
रामपुर। बरेली में बाईपास पर काम चलने की वजह से रोडवेज बसें घूमकर रामपुर पहुंच रही हैं। इस कारण रामपुर से बरेली तक के किराये में 20 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। पहले रामपुर से बरेली तक के लिए 101 रुपये तय थे अब इसको बढ़ाकर 121 रुपये कर दिए गए हैं। इससे यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। डिपो प्रभारी का कहना है कि अभी तीन महीने तक इसी तरह बढ़े किराये से यात्रियों को सफर करना होगा।
विज्ञापन

रामपुर से बरेली के लिए जाने वाली बसें वहां बाईपास पर मियां की मस्जिद के पास से गुजरती हैं और फिर सीधे रोडवेज और सेटेलाइट तक पहुंच जाती हैं।
यह एक सीधा रूट है, जिससे बसें आसानी से गुजर जाती हैं लेकिन अब बाईपास पर काम चल रहा है, जिस वजह से अब रामपुर डिपो की बसें इज्जतनगर से होकर मिनी बाईपास पर पहुंच रही हैं और यहां से रामपुर का सीधा रास्ता पकड़ रही हैं जिससे अतिरिक्त घूमकर जाने में काफी वक्त लग रहा है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि अभी बाईपास के इस काम में तीन महीने का समय लग जाएगा और यात्रियों को तीन महीने तक बढ़ा किराया देकर ही सफर करना पड़ेगा। डिपो प्रभारी रामप्रकाश ने बताया कि किराया बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed