फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wood of khar recovered from canter, three person arrested

Rampur News: मिलकखानम में खैर की लकड़ी से लदी केंटर पकड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
wood of khar recovered from canter, three person arrested
मिलकखानम/स्वार (रामपुर)। मिलकखानम पुलिस ने पीपली वन क्षेत्र से काटकर लाई जा रही खैर की लकड़ी से लदी कैंटर पकड़ीै। पुलिस ने तीन तस्कर भी गिरफ्तार किए हैं जिनके पास से तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं। उनके पास से एक कार भी बरामद हुई है। गिरफ्तार तस्करों में एक मेरठ जनपद का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में चालान किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि पदमपुर तिराहे पर पुलिस गश्त कर रही थी।इसी बीच कैंटर को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गति तेज कर दी। पुलिस द्वारा की गई घेेराबंदी से वे भागने में सफल नहीं हुए। चालक समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर कैंटर को थाना ले आया गया। कैंटर में खैर के कुल 174 नग के साथ उनकी एक स्विफ्ट कार, दो तमंचे व एक चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पकड़े गए तस्करों में अमरजीत उर्फ सोनू पुत्र बसंत सिंह निवासी ग्राम शादीनगर सकटपुरा न0 5 थाना मिलक खानम, वाजिद पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी जाकिर कॉलोनी हुमायूं नगर थाना खरखौदा जनपद मेरठ और नौशे अली पुत्र अफसर अली निवासी मोहल्ला टाहकला थाना मिलक खानम बताए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379/411 व भारतीय वन अधिनियम की धारा 26/42 के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25, धारा भी लगाई गई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद लकड़ी की कीमत लगभग साढ़े तीन लाख है। यह पीपली के अंबरपुर बीट से काटी जाना बताई गई है। इस बीच सभी आरोपियों का न्यायालय में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed