{"_id":"67df1a9fb20f12d5860bb1e2","slug":"womens-hockey-banaras-and-saharanpur-won-rampur-news-c-282-1-smbd1023-141967-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हॉकी : बनारस व सहारनपुर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हॉकी : बनारस व सहारनपुर ने मारी बाजी
Sun, 23 Mar 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
महिला हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती बनारस और हरदोई की टीम।
- फोटो : संवाद
रामपुर। ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई। पहला मैच हरदोई और बनारस के बीच खेला गया। जिसमें बनारस ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच सहारनपुर और शाहजहांपुर के बीच हुआ, जिसमें सहारनपुर की टीम 7-0 से विजयी रही।
महिला हॉकी प्रतियोगिता पनवड़िया स्थित नवाब जुल्फिकार अली स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हो रही है। यह हॉकी प्रतियोगिता पांच दिनों तक होनी है। मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा ने पूजन कर ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डीएम जोगिंदर सिंह, सीडीओ नंद किशोर कलाल एवं एसपी विद्या सागर मिश्र की ओर से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं स्टिक से हिट मारकर उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में अबु मोहम्मद यूसुफ, तिव्यान खान, राम बाबू, रशमी, श्रेया, शबनम, संदीप, शबनम शाख्या, मोहम्मद तारिक, अमित सिंह रहे हैं। इस अवसर पर एडीएम हेम सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा, कोषाधिकारी रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
यह टीमें कर रहीं प्रतिभाग
उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला हॉकी प्रतियोगिता में 10 जिलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, सहारनपुर, बनारस, हरदोई, बिजनौर, मुजफ्फर नगर, शाहजहांपुर, रायबरेली, रामपुर, मेघवरन सिंह हॉकी एकेडमी करमपुर शामिल हैं।
आज होंगे यह मैच
उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में छह मैच होंगे। पहला मैच गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज और रायबरेली के बीच होगा। इसके बाद दूसरा मैच गाजीपुर और मुजफ्फरनगर के बीच कराया जाएगा।