फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Women riding e-rickshaw injured in car collision

Rampur News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिलाएं घायल

Fri, 23 May 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 23 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Women riding e-rickshaw injured in car collision
मसवासी (रामपुर)।
विज्ञापन

टांडा तहसील क्षेत्र के कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिलाएं घायल हो गईं। गांव सीकमपुर की महिलाएं ई-रिक्शा में सवार होकर स्वार जा रही थीं। मुंशीगंज गांव के पास तेज रफ्तार व अनियंत्रित कार ने रिक्शा को टक्कर मार दी।
हादसे में ई-रिक्शा में सवार सावित्री देवी, अनिता देवी व कुसुम देवी घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी स्वार ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे की है। मुंशीगंज से पहले तेज गति से आई कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बिजारखाता चौराहे के पास पकड़ लिया और वाहन सहित चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित सचिन कुमार गौतम ने बताया कि हादसे में उसकी मां सावित्री देवी की पसलियां टूट गई हैं और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सीटी स्कैन में खोपड़ी की हड्डियों में भी दरार पाई गई है। जिस पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायल महिलाओं को भी गहरी चोटें आई हैं और इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed