फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women reached again jama masjid

जामा मस्जिद पर फिर पहुंचीं महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
women reached again jama masjid
रामपुर। सीएए के विरोध में 21 दिसंबर को हुई शहर में हिंसा के आरोप में पुलिस द्वारा पकड़े लोगों में से कुछ लोगों को बेकसूर बताते हुए रिहा किए जाने की मांग की जा रही है। इसी को लेकर सोमवार रात व मंगलवार को सैकड़ों महिलाएं जामा मस्जिद पहुंच गई थीं और शहर इमाम को पद से हटाने की मांग करते हुए उलमा से मुलाकात कर उनके बेकसूर परिजनों को रिहा करवाने की मांग की थी। इसके बाद बुधवार को भी महिलाएं जामा मस्जिद पहुंच गई और परिजनों को रिहा कराने की मांग की।
विज्ञापन

शहर इमाम मुफ्ती महबूब अली साहब ने कहा कि यदि किसी को धरना देना है या विरोध जताना है तो डीएम-एसपी साहब की कोठी पर जाएं। जामा मस्जिद इबादत का स्थान है यहां पर आकर अल्लाह का नाम लें और नमाज पढ़ें। उन्होंने कहा कि बेकसूरों को रिहा कराने को लेकर लगातार पुलिस-प्रशासन से वार्ता की जा रही है। इस संबंध में नवागत एसपी संतोष कुमार मिश्रा से भी वार्ता की गई है। जिस दौरान एसपी ने कहा कि उनकी तैनाती अभी हुई है और उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। पूरी जानकारी करने के बाद वो आवश्यक कार्रवाई करेंगे और अगर कोई बेकसूर है तो उसे रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed