फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Women dominate the politics of Rampur

रामपुर की राजनीति में महिलाओं का है दबदबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Women dominate the politics of Rampur
रामपुर। वैसे तो रामपुर की पहचान चाकू की धार और तेज जुबान के लिए है लेकिन तमाम रूढ़ियों को तोड़ते हुए यहां की महिलाओं की राजनीति के क्षेत्र में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। ग्राम पंचायत से लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत (लोकसभा) तक यहां की महिलाओं का दबदबा रहा है। अदाकारी के क्षेत्र में भी रामपुर की महिलाओं का अहम योगदान रहा है। फिल्म अभिनेत्री जोहरा सहगल का ताल्लुक रामपुर से रहा है।
विज्ञापन

बात देश की सबसे बड़ी पंचायत की जाए तो रामपुर संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व चार बार महिलाओं ने किया है। बेगम नूरबानो और जयाप्रदा ने रामपुर संसदीय सीट का दो-दो बार नेतृत्व किया है। वर्तमान में विधानसभा के पांच सदस्यों में से दो महिलाएं हैं। रामपुर विधानसभा सीट से डॉ. तजीन फात्मा विधायक हैं तो मिलक सीट से राजबाला। ब्लाक प्रमुख के छह पदों में चार पर महिलाएं काबिज हैं। पांच में से चार नगरपालिकाओं की अध्यक्ष महिलाएं हैं। तीन नगरपालिका परिषद में से दो की अध्यक्ष महिलाएं हैं। इसके अलावा जिला पंचायत की 12 सदस्य महिलाएं रही हैं। ग्राम पंचायत की बात की जाए तो जिले की 680 ग्राम पंचायतों में से 230 पर महिलाएं का बिज रही हैं।
विज्ञापन

रामपुर की महिला जनप्रतिनिधि
डॉ. तजीन फात्मा-शहर विधायक
राजबाला विधायक मिलक
पालिकाध्यक्ष रामपुर फात्मा जबीं
पालिकाध्यक्ष स्वार रेशमा परवीन अंसारी
पालिकाध्यक्ष टांडा मेहनाज जहां
पालिकाध्यक्ष मिलक केतकी गंगवार
ब्लाक प्रमुख चमरौआ ममता हंसराज
ब्लाक प्रमुख मिलक अर्चना गंगवार
ब्लाक प्रमुख स्वार कुबरा अंसारी
ब्लाक प्रमुख बिलासपुर रविंदर कौर
नगर पंचाचत अध्यक्ष केमरी फात्मा बेगम
नगर पंचायत अध्यक्ष शाहबाद शमा परवीन
रामपुर में महिला अधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज
जिला विकास अधिकारी कमलेश सचान
एसडीएम टांडा निधि डोडवाल
बीएसए ऐश्वर्या लक्ष्मी
सहायक श्रम आयुक्त नम्रता सिंह
उद्यान अधीक्षक पूजा
बचत अधिकारी निवेदिता
जिले में कुल महिला सरकारी कर्मचारी 3557
जिले के बेसिक स्कूलों में शिक्षिकाएं 2900
जिले में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 326
जिले में महिला शस्त्रधारकों की संख्या 2675
जिले में बैंक खाताधारक महिलाओं की संख्या 3,61,742
जिले में महिलाओं के नाम पर मकान (शहर में) 30931
जिले में महिलाओं के नाम पर जमीन 62250
जिले में ड्राइविंग लाइसेंस धारक महिलाओं की संख्या 4760
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed