{"_id":"62531d5dfa92e435450d8f74","slug":"women-died-in-accident-swar-news-mbd4243261169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरी महिला को कार ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरी महिला को कार ने रौंदा, मौके पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दढ़ियाल। अचानक ब्रेक लगने की वजह से बाइक से सड़क पर गिरी महिला को सामने से आ रही कार ने रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। बाद में महिला के परिजन पुलिस को बिना तहरीर दिए बगैर पोस्टमार्टम के शव को घर ले गए। वहीं, कार चालक हादसे के बाद कार लेकर फरार हो गया।
घटना रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे की है। स्वार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गूलड़ पीपलसाना निवासी मोहम्मद हसन रविवार को अपनी पत्नी शाहाना (40) के साथ मुरादाबाद के भोजपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। वापसी में दढ़ियाल पहुंचने पर टांडा-बाजपुर मार्ग पर कोसी नदी के पुल पर बाइक में ब्रेक लगाने पर अचानक महिला बाइक से नीचे गिर गई। इस दौरान बाइक से पीछे की तरफ बीच सड़क पर गिरी महिला को सामने से आती एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में सिर पर कार का पहिया उतरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जबकि कार चालक कार लेकर फरार हो गया। पति द्वारा फोन से सूचना पर महिला के परिजन और रिश्तेदार सहित स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। आननफानन महिला के परिजन शव को निजी वाहन से अपने साथ घर ले गए। चौकी इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि महिला के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।