फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women died in accident

Rampur News: हाईवे पार कर रही महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
women died in accident
बिलासपुर। मजदूरी कर पति के साथ घर लौट रही महिला को बुधवार की दोपहर में हाईवे पार करते समय ट्रक ने रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों के साथ ही तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए व थाना पुलिस को सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पत्थरखेड़ा गांव निवासी शंकर लाल व उनकी पत्नी चन्द्रवती (41) मजदूरी कर अपने चार बच्चों को पालन पोषण करते हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे दंपती गांव के पास ही मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। पत्थरखेड़ा कस्बे में ही हाईवे पार करते समय रामपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने चन्द्रवती को रौंद दिया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।घायल महिला को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed