फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women died after birth of child

Rampur News: मिलकखानम में प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
women died after birth of child
स्वार। मिलकखानम में अपंजीकृत नर्सिंगहोम में प्रसव के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ गई। चिकित्सक ने उपचार भी दिया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिवार की महिलाओं ने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ आक्रोश भी जताया, लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

मिलकखानम एक निजी हेल्थ केयर सेंटर चलता है। शनिवार की शाम लगभग चार बजे क्षेत्र के मंडैयाने पूसे गांव निवासी विनोद कुमार की पत्नी चंदा (30) को प्रसव पीड़ा के चलते मिलकखानम स्थित हेल्थ केयर सेंटर लाया गया, जहां स्टॉफ ने उसे भर्ती कर लिया। परिजनों का कहना है कि उसे ड्रिप लगाई गई। रात लगभग साढ़े 11 बजे चंदा को नॉर्मल डिलीवरी हुई जिसमें उसने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर में प्रसूता ने दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत से परिवार की महिलाओं ने स्टॉफ पर गलत उपचार देने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन

पति ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की और शव लेकर घर चला गया। पीड़ित पक्ष के जाते ही स्टॉफ ने हेल्थ सेंटर का सामान निकालना शुरु कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. चहल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed