फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Women asked for Akshay Suhaag after looking at the moon

Rampur News: चांद का दीदार कर महिलाओं ने मांगा अक्षय सुहाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Women asked for Akshay Suhaag after looking at the moon
रामपुर।
विज्ञापन

जिले में करवा चौथ पर महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर रात में चांद का दीदार किया। इस दौरान चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला और अक्षय सुहाग की कामना की। पति की आरती उतारकर पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान घरों और मंदिरों में महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया और करवा को मंदिरों में भेंट दिया।
देर शाम सात बजे से महिलाएं सज-संवर कर तैयार हो गई थीं। रात करीब साढ़े आठ बजे जैसे ही चांद निकला। पूजन-अर्चन करने के लिए महिलाएं छतों पर आ गईं। इस दौरान चांद का दीदार किया। इसके साथ हाथ जोड़कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया और फिर पति का चेहरा देखते हुए अक्षय सुहाग मांगकर व्रत खोला। इस दौरान महिलाओं ने पति की आरती उतारी और पांव छूकर आशीर्वाद लिया। देर शाम से मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बजने लगे।
विज्ञापन

इस बीच कई महिलाओं ने मंदिरों में भगवान के सामने अपना व्रत खोला, जबकि कई महिलाओं ने दूर-दराज बैठे पति से वीडियो कॉल पर बात कर उपवास खोला। शहर में देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। आदर्श कॉलोनी, वीआईपी कॉलोनी, रजा टेक्सटाइल कॉलोनी, ज्वालानगर और कृष्णा विहार में महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की। इसके अलावा कई मंदिरों में भी पूजा की गई। वहीं बिलासपुर, शाहबाद, स्वार, मिलक में भी करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed