फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women arrested with chitta near nogli rampur

नोगली में महिला से पकड़ा 2.16 ग्राम चिट्टा

Tue, 23 Feb 2021 04:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
women arrested with chitta near nogli rampur
चौपाल में दो युवक चिट्टे के साथ पकड़े गए हैं।
रामपुर बुशहर। रामपुर के नोगली में पुलिस ने सोमवार रात को एक नेपाली मूल की महिला से 2.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर की अगुवाई में पुलिस का दल गश्त कर रहा था। पुलिस को क्षेत्र में चिट्टा बेचने की सूचना मिली थी। इस आधार पर पुलिस ने नोगली के एक ढाबे में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने नेपाली मूल की महिला सुशीला से 2.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। महिला से पुलिस पहले भी चिट्टा बरामद कर चुकी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

साथ ही मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी महिला कहां से चिट्टे की खेप लाई थी। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नोगली क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। क्षेत्र में रोजाना पुलिस नशे के सौदागरों पर कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को भी आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed