{"_id":"60f3bb868ebc3e6d67269613","slug":"woman-killed-another-woman-after-mobile-dropped-in-water-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पानी में मोबाइल गिरा तो महिला ने दूसरी महिला पर किया चाकू से हमला, गला काटकर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पानी में मोबाइल गिरा तो महिला ने दूसरी महिला पर किया चाकू से हमला, गला काटकर ले ली जान
Sun, 18 Jul 2021 10:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:56 AM IST
सार
गंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती नानकार निवासी रेशमा और तसलीम एक ही मकान में किराए पर अपने परिवार के साथ रहती थी। शनिवार रात को तस्लीम की बेटी फरहीन रेशमा के घर में खाना बना रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में गंज थाना इलाके में पानी के जग में मोबाइल गिर जाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने दूसरी महिला पर चाकू से हमला कर जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमला करने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
गंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती नानकार निवासी रेशमा और तसलीम एक ही मकान में किराए पर अपने परिवार के साथ रहती थी। शनिवार रात को तस्लीम की बेटी फरहीन रेशमा के घर में खाना बना रही थी।
रेशमा का मोबाइल फोन पानी के जग के ऊपर रखा था। इस दौरान फरहीन का हाथ मोबाइल पर लग गया और मोबाइल फोन पानी के जग में गिर गया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद में समझाने पहुंची फरहीन की मां तसलीम की गर्दन पर रेशमा ने चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।आनन-फानन परिजन पुलिस के साथ तसलीम को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रेशमा को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है। बाद में शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।