फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   woman falsely accused Hakim of misdeed In Rampurs Shahbad

ये कैसा बदला: महिला ने हकीम पर दवा देने के बहाने दुष्कर्म का लगाया आरोप, बाद में कर ली सुलह, हैरान कर देगी वजह

Mon, 28 Nov 2022 06:44 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Nov 2022 06:44 AM IST
सार

बरेली जनपद के आंवला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का मायका चौकी क्षेत्र के एक गांव में है। कुछ दिन पहले महिला यहां पर रुकने के लिए आई थी। इस दौरान महिला बीमार हो गई और वह पड़ोस के एक गांव में हकीम को दिखाने गई थी।

विज्ञापन
woman falsely accused Hakim of misdeed In Rampurs Shahbad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ढकिया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में हकीम के पास इलाज करवा रही महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला का कहना था कि एक बार दवा ले जाने के बाद हकीम ने उसको संभल जनपद के चंदौसी में चेकअप के लिए बुलाया। यहां पर जब वह पहुंची तो उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, पुलिस ने दुष्कर्म की घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है हकीम और महिला के बीच दवा के रुपये को लेकर विवाद था। अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

विज्ञापन

बरेली जनपद के आंवला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का मायका चौकी क्षेत्र के एक गांव में है। कुछ दिन पहले महिला यहां पर रुकने के लिए आई थी। इस दौरान महिला बीमार हो गई और उसने पड़ोस के एक गांव में हकीम को दिखाया। हकीम ने उसको दवा देने के बाद चेकअप के लिए चंदौसी में बुलाया था। बीते बृहस्पतिवार को महिला अपने घर वालों को लेकर चंदौसी में हकीम के पास पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप के मुताबिक हकीम ने महिला का चेकअप करने की बात कहकर उसके घरवालों को मौके से दूर कर दिया। इसके बाद हकीम ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शर्म की वजह से पहले यह बात किसी को नहीं बताई। घर पहुंचने पर घरवालों को आपबीती सुना दी। इस बात पर रविवार को महिला और उसके घरवाले ढकिया क्षेत्र में हकीम की दुकान पर पहुंच गए। यहां पर इनके बीच झड़प भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पकड़कर थाने में ले आई। बताया जाता है कि महिला का एक परिजन होमगार्ड है। उसने महिला को समझा बुझाकर मामले का निपटारा करा दिया। पुलिस ने हकीम को थाने से छोड़ दिया।

विज्ञापन

बरेलीजनपद के आंवला क्षेत्र की महिला का ढकिया में उपचार चल रहा था। जांच में सामने आया है कि महिला ने उपचार के लिए हकीम को 20 हजार रुपये दिए थे। दवा से फायदा नहीं हुआ तो महिला ने अपने रुपये मांगे। इस बात का विवाद था। दुष्कर्म का कोई मामला नहीं था। दोनों पक्षों के बीच लिखित में समझौता हो गया है। -अतुल कुमार पांडे, सीओ मिलक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed