{"_id":"64a7e165b48ed8741f0fbdb5","slug":"woman-falls-from-terrace-in-monkey-attack-seriously-injured-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: बंदरों के हमले में महिला छत से गिरी, गंभीर रूप से हुई घायल; स्थानीय लोगों में डर का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: बंदरों के हमले में महिला छत से गिरी, गंभीर रूप से हुई घायल; स्थानीय लोगों में डर का माहौल
Fri, 07 Jul 2023 03:27 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 07 Jul 2023 03:27 PM IST
सार
लोगों का कहना है कि नगर के मोहल्ला कायस्थान, साहूकारा आदि मोहल्लों में बंदरों का आतंक है, जिसके कारण नागरिक परेशान हैं। नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के बिलासपुर में बंदरों के हमले में एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया है। वहीं, शहर में बंदरों के बढ़ते हमलों से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी राजकुमार सक्सेना की पत्नी मालती देवी बुधवार शाम करीब सात बजे घर की छत पर गई थीं। परिजनों के अनुसार छत पर बैठे बंदरों ने उनको देखकर घुड़की दी तो वह डर गईं और पीछे हटीं तो छत से नीचे गिर गईं। महिला की चीख सुन परिजन व पड़ोसी महिला के पास पहुंचे और महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि नगर के मोहल्ला कायस्थान, साहूकारा आदि मोहल्लों में बंदरों का आतंक है, जिसके कारण नागरिक परेशान हैं। नागरिकों ने नगरपालिका प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि बंदर महिलाएं व बच्चों के लिए ज्यादा घातक साबित हो रहे हैं। साथ ही घरेलू संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वह लोग प्रशासन से कई बार बंदरों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन