{"_id":"67f6ce2b91d88b7a3309193e","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-parents-create-ruckus-rampur-news-c-282-1-rmp1004-143224-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा
Thu, 10 Apr 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
मिलक। संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई, मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। मायके वालों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी मामले की तहरीर नहीं दी गई है। साथ ही पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। फिलहाल अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मामला क्षेत्र के लोहा पट्टी भोलानाथ गांव का है। पुलिस को मंगलवार की देर शाम सूचना मिली कि एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस को कोतवाली क्षेत्र के ज्याेहरा निवासी हरि किशोर शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी 25 वर्षीय पुत्री पूजा भारद्वाज का विवाह लोहा पट्टी भागीरथ निवासी युवक से तीन वर्ष पूर्व किया था। शादी के कुछ समय बाद से उनकी बेटी पति के साथ रुद्रपुर में रह रही थी।
विज्ञापन
वहां पर उसका पति औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार की दोपहर उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की माैत हो गई है। खबर पाकर वह बेटी की ससुराल पहुंच गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं बुधवार की शाम मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि महिला की संदिग्ध अवस्था में माैत होने की जानकारी होने पर पुलिस गांव पहुंची। मृतक महिला के पिता ने मृत्यु का कारण जानने के लिए बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जताई। जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर प्राप्त होने के बाद संबंधित कार्रवाई की जाएगी।