फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman dies after being hit by train, identified through saree and slippers

Rampur: ट्रेन से कटकर महिला की मौत, साड़ी-चप्पल से हुई शिनाख्त, इस हाल में मिला था शव

Sun, 14 Apr 2024 04:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2024 04:18 AM IST
सार

रामपुर में रेलवे क्रॉसिंग पर लाइन पार कर रही महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने उसकी साड़ी और चप्पल से शिनाख्त की है। 

विज्ञापन
Woman dies after being hit by train, identified through saree and slippers
रामपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसिंग पर लाइन पार कर रही रामवती (60) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला पुल के पास रेलवे क्राॅसिंग को पार कर रही थी। सुपरफास्ट एक्सप्रेस से हादसा हुआ।

विज्ञापन


शव क्षत-विक्षत होने से देर शाम पति ने चप्पल और साड़ी से महिला की शिनाख्त की। शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे महिला कुछ सामान लेकर रेलवे क्राॅसिंग को पार कर रही थी। इतने में रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद से आ रही सुपरफास्ट ट्रेन आ गई।
विज्ञापन


जिससे महिला उसकी चपेट में आ गई और उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए। इसके बाद यात्रियों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, देर शाम सिविल लाइन थाने में बाबा दीप सिंह नगर निवासी सोहन लाल ने अपनी पत्नी के घर न पहुंचने की शिकायत की। पुलिस ने जब शव के साथ उसकी चप्पल और साड़ी दिखाई तो रामवती के रूप में शिनाख्त हुई।


पति सोहन लाल ने बताया कि दोपहर को वह बाजार से सामान खरीदने के लिए निकली थी। उसके साथ जा रहीं महिलाओं ने बताया कि रामवती को कुछ काम था, इसलिए वह क्राॅसिंग से पहले रुक गई थी।

जीआरपी इंस्पेक्टर सुभाष तोमर ने बताया कि महिला गुरुद्वारे के पास बाबा दीप सिंह नगर की रहने वाली है। उसके पति सोहनलाल ने उसकी शिनाख्त की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed