फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Witness was cross-examined in a case related to SP leader Azam Khan in the Yatimkhana case.

सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में गवाह से हुई जिरह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Witness was cross-examined in a case related to SP leader Azam Khan in the Yatimkhana case.
सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में गवाह से हुई जिरह
विज्ञापन

अब इस मामले में आज भी होगी सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां से जुड़े यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मुकदमे के वादी ने कोर्ट में गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले सुनवाई बुधवार 13 जुलाई को भी जारी रहेगी।
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को यतीमखाना प्रकरण के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में तारीख तय थी। जिसमें सुनवाई हुई। इस दौरान एक मुकदमे के वादी मोहम्मद मुन्ने उर्फ अकरम ने कोर्ट में गवाही दी। आजम खां के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह की। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले में 13 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed