फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   witness reached in yateemkhana issue

यतीमखाना प्रकरण में दो गवाहों ने दी गवाही, सपा नेता आजम खां भी हैं आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
witness reached in yateemkhana issue
रामपुर। यतीमखाना प्रकरण के दो मुकदमों के वादी ने कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। उनकी मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई छह मई को होगी।
विज्ञापन

साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। कोर्ट ने 11 मार्च को सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। जिसमें सोमवार को तारीख नियत थी। मुकदमे के वादी मोहम्मद कमर उर्फ पप्पू और अकरम उर्फ मुन्ने ने कोर्ट में गवाही दी। उनकी मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि गवाह की मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। अब इस मामले में गवाहों से बचाव पक्ष के अधिवक्ता जिरह करेंगे। अब इस मामले की अगली सुनवाई छह मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed