फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   witness reached court in the case of azajm kha

आजम खां के खिलाफ दर्ज भड़काऊ भाषण के मामले में हेड कांस्टेबिल की गवाही पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
witness reached court in the case of azajm kha
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ थाना मिलक में दर्ज भड़काऊ भाषण देने के मामले में हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। डूंगरपुर प्रकरण में गवाह करामत ने अपने बयान दर्ज कराए। दोनों मामलों में गवाहों की गवाही पूरी हो गई है। अब इन मामलों की अगली सुनवाई 7 और 14 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सपा नेता आजम खां पर आरोप था कि उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। इसके संबंध में मिलक कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने विवेचना करतेे हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। वहीं, डूंगरपुर प्रकरण में आजम खां के इशारे पर लूटपाट करने, मारपीट करने और बस्ती पर बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करने के आरोप में गंज थाने में मुकदमे दर्ज हुए थे।
विज्ञापन

इन सभी मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को भड़काऊ भाषण देने के मामले में हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह की। वहीं डूंगरपुर प्रकरण गवाह करामत अली से आजम खां के अधिवक्ता ने जिरह की। दोनों मामलों में गवाही पूरी हो गई है। अब इन मामलों की अगली सुनवाई के लिए 7 और 14 सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed