फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   witness in dungarpur issue

डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में गवाही, अगली सुनवाई 16 को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
witness in dungarpur issue
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में गवाह इदरीस कोर्ट पहुंचे। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष की ओर से जिरह कई गई। उनकी गवाही पूरी हो गई है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने लोगों ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आजम खां के इशारे पर उनसे मारपीट, लूटपाट कर उनके घर को जेसीबी ध्वस्त कर दिया गया। जिसमें आजम खां, उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, ठेकेदार बरकत अली, जिबरान समेत अन्य कई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान गवाह इदरीस ने अपने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष की ओर से उनसे जिरह की गई। उनकी जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed