{"_id":"68d05e32564ba03ed60f4732","slug":"will-send-1000-quintal-seeds-to-punjab-government-aulakh-rampur-news-c-15-1-mbd1058-735595-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सरकार को भेजेंगे 1000 क्विंटल बीज : औलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सरकार को भेजेंगे 1000 क्विंटल बीज : औलख
विज्ञापन
रामपुर। पंजाब में आई बाढ़ के कारण वहां किसानों का घर में रखा बीज बर्बाद हो गया है। उनके सामने बीज की किल्लत हो गई है। राज्य सरकार पंजाब सरकार को 1000 क्विंटल बीज भेजेगी। इसके लिए पंजाब सरकार से पूछा गया है।
कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस रामपुर में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पंजाब में बाढ़ के कारण किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। इस संबंध में पंजाब सरकार से बात की गई थी। उन्होंने बीज की आवश्यकता बताई।
पंजाब सरकार को राज्य सरकार 1000 क्विंटल बीज भेजेगी। सरकार से पूछा गया है कि उन्हें किस जिले में गेहूं, सरसों, दलहन या किस बीज की आवश्यकता है। पंजाब सरकार जो बीज की डिमांड करेगी। वह बीज राज्य सरकार उस जिले में पहुंचा देगी।
विज्ञापन
उधर, औलख से पसियापुरा गुरुद्वारा मामले में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने पैमाइश पूरी कर ली है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इस मामले में प्रशासन और कोर्ट को फैसला करना है।