फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Wife took brother in law's name in sleep, husband beat her

Rampur News: पत्नी ने नींद में लिया जीजा का नाम, पति ने पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Wife took brother in law's name in sleep, husband beat her
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने सोते समय बार-बार अपने जीजा का नाम लिया। इससे नाराज होकर पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। वहीं पत्नी का कहना है कि उसने नींद में सपना देखा होगा, तभी जीजा का नाम लिया होगा। पति-पत्नी के बीच का मामला पुलिस तक पहुंच गया। चौकी पर हुई पंचायत के बाद दंपती को समझाकर घर भेज दिया गया। यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। युवक का आरोप था उसकी पत्नी सोते समय हमेशा अपने जीजा का नाम लेती है। रविवार की देर रात पति-पत्नी कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे पत्नी को डरावना सपना आया और वो बार-बार जीजा का नाम लेने लगी। पत्नी के मुंह से बार-बार अपने साढ़ू का नाम सुनकर युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन

शोर-शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए। पति ने साढ़ू को बुरा भला कहते हुए पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। पत्नी ने कहा कि मुझे पहले से ही डरावने सपने आते हैं। सपने में ही मैंने जीजा का नाम ले लिया होगा। सोमवार सुबह पति ने पत्नी के मायके वालों को भी बुला लिया और जमकर हंगामा काटा। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने पति-पत्नी दोनों को चौकी पर बुला लिया। पुलिस ने दोनों को समझाते हुए घर वापस भेज दिया। थाना प्रभारी पवनवीर ने कहा कि थाने में कोई शिकायत नहीं आई। चौकी पर पंचायत के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed