{"_id":"6ac13d31f3517005f601c7db","slug":"rampur-ranks-number-one-in-the-state-for-the-fourth-consecutive-time-in-family-id-rampur-news-c-282-1-rmp1027-181612-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फैमिली आईडी में रामपुर लगातार चौथी बार प्रदेश में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फैमिली आईडी में रामपुर लगातार चौथी बार प्रदेश में नंबर वन
Sat, 03 Oct 2026 11:06 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। फैमिली आईडी बनाने में रामपुर ने लगातार चौथी बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सितंबर की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जिले ने 1,05,502 के लक्ष्य के मुकाबले 1,27,450 फैमिली आईडी बनाईं। यह लक्ष्य का 120.80 प्रतिशत है। जिले ने 69.46 प्रदर्शन अंक हासिल किए हैं। बरेली 68.52 प्रदर्शन अंकों के साथ दूसरे, बिजनौर 58.90 अंकों के साथ तीसरे और बुलंदशहर 55.81 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
डीएम ने बताया कि साप्ताहिक समीक्षा से अभियान को रफ्तार मिली। अधिकारियों को नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा कर फैमिली आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। फैमिली आईडी का उद्देश्य ऐसे परिवारों को डिजिटल पहचान उपलब्ध कराना है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। इसमें परिवार के सदस्यों का पूरा विवरण एक ही पहचान से जोड़ा जाता है। इससे सरकारी योजनाओं में पात्रता सत्यापन और लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया आसान होगी। फैमिली आईडी के माध्यम से पेंशन, छात्रवृत्ति, आर्थिक सहायता, रोजगार और कौशल विकास योजनाओं के साथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, शादी अनुदान और आयुष्मान जैसी योजनाओं में आवेदन और सत्यापन में भी सुविधा मिलेगी।
फैमिली आईडी से पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फैमिली आईडी से वंचित परिवारों को चिह्नित कर उनका पंजीकरण कराया जाए। जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, वे फैमिली आईडी बनवाएं, ताकि योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो।
विज्ञापन
- अजय कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी, रामपुर