{"_id":"6ac13ccec2a671da940c594d","slug":"shopkeeper-murdered-by-having-his-throat-slit-body-dumped-in-a-field-rampur-news-c-282-1-rmp1004-181573-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दुकानदार की गला रेतकर हत्या, खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दुकानदार की गला रेतकर हत्या, खेत में फेंका शव
Sat, 03 Oct 2026 11:05 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिजइया गांव में परचून दुकानदार पूरन सिंह यादव (45) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या के बाद शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। शनिवार सुबह शव मिलने पर परिजनों ने जमीन की रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के बिजइया गांव निवासी पूरन यादव की गांव के बाहर परचून की दुकान है। वह रात में दुकान पर ही सोते थे। शुक्रवार की रात भी वह दुकान पर सो रहे थे। शनिवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग दुकान पर पहुंचे लेकिन वह नहीं मिले। तलाश करने पर गांव के बाहर खेत में उनका शव पड़ा मिला।
उनके गले पर धारदार हथियार के निशान थे। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की सूचना पर एसपी अनिल शिशोदिया, एएसपी अनुराग सिंह व सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने जमीन की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूरन गांव के बाहर परचून की दुकान चलाता थे। उन्होंने कुछ समय पहले एक जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर दुकान भी बना रखी थी। कुछ लोग इससे रंजिश रखते थे। इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
वर्जन
वर्ष 2024 में पूरन सिंह ने गांव के वंशी से जमीन खरीदी थी। यहीं पर वह दुकान चलाते थे। साथ ही खेती भी करते थे। वंशी से जमीन खरीदे जाने का उसके भाई मक्खन व अन्य विरोध करते थे। मक्खन व नरपत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -अनिल सिंह शिशोदिया, एसपी
शरीर पर चार जगह गहरे निशान
रामपुर। पूरन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। पुलिस को आशंका है कि हत्या में चाकू का इस्तेमाल किया गया है। उस पर चार वार किए गए हैं। चार जगह गहरे चोटों के निशान हैं। एसपी अनिल सिंह शिशोदिया ने बताया कि पूरन पर चार वार हुए हैं, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।