{"_id":"66809ff10e645e7d47038a04","slug":"wife-caught-in-objectionable-situation-with-lover-given-triple-talaq-rampur-news-c-282-1-smbd1029-124718-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, दिया तीन तलाक
विज्ञापन
रामपुर। पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। उसने प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस प्रेमी को चौकी ले गई। गुस्साए पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया।
उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर की नगर पंचायत केलाखेड़ा निवासी युवती का 11 साल पहले मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से निकाह हुआ था। दंपती के नौ साल का एक बेटा भी है, वो अपनी ननिहाल गया हुआ है। करीब दो साल पहले महिला का नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों का आपस में मिलना-जुलना होने लगा।
महिला का पति किसान है और अक्सर खेत पर काम करने जाता है। शनिवार को युवक जरूरी काम से बाहर गया था। तभी महिला का प्रेमी उससे मिलने घर पहुंच गया। प्रेमी युगल कमरे में अकेले थे, तभी महिला का पति आ गया। उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने पत्नी के प्रेमी को पकड़कर जमकर पीटा। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। गुस्साए पति ने सबके सामने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। घटना की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के लोग समझौते का प्रयास कर रहे हैं।