फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police encounter with cow slaughter accused; one injured.

Rampur News: गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

Mon, 07 Sep 2026 10:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Police encounter with cow slaughter accused; one injured.
धमोरा। गोकशी की सूचना पर सोमवार तड़के चमरपुरा के जंगल में पहुंची शहजादनगर पुलिस की दो आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में जुठिया गांव निवासी अखलाक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं उसका साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह भोर में मुखबिर ने सूचना दी थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से पशु काटने के उपकरण और अवैध हथियार लेकर चमरपुरा के जंगल की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुलदीप राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान अखलाक के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को चमरपुरा रोड से दबका की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। वहीं नौगवा गांव निवासी रिजवान अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, नाल में फंसा खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा पशु काटने के उपकरण, प्लास्टिक का कट्टा, दो खाली कट्टे, पाटल, चापड़, लोहे का पाइप, छुरी, लकड़ी का गुटका, पल्ले और काली पन्नी के तीन पैकेट भी बरामद किए गए।

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अखलाक के खिलाफ शहजादनगर और सिविल लाइंस थाने में पहले से कई मामले दर्ज हैं। इनमें आयुध अधिनियम, गुंडा अधिनियम और चोरी से संबंधित मामले शामिल हैं। फरार आरोपी रिजवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed