{"_id":"6a9eeeccf5a2b5d55e062ac0","slug":"cross-complaints-filed-regarding-the-assault-incident-in-khaudkala-village-rampur-news-c-282-1-smbd1029-179553-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खौदकला गांव में हुई मारपीट मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खौदकला गांव में हुई मारपीट मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट
Mon, 07 Sep 2026 10:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के गांव खौदकला में रविवार को बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज, मारपीट और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने दोनों ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि एक पक्ष के आरिफ की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर आरोपियों ने आरिफ, गुलाम हुसैन, मुस्तफा, अखलाक, बब्बू समेत अन्य लोगों और महिलाओं के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
वहीं, दूसरे पक्ष के सुऐब की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने सुऐब, उसके भाई बब्बू और मो. आलिम के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन
साथ ही जान से मारने की धमकी देने और उसके भाई की कार क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
सीओ सोनम सिंह ने बताया कि बच्चों के बीच कहासुनी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद