फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   When the stain of encroachment was washed away, the city started to shine

Rampur News: अतिक्रमण का दाग धुला तो निखरने लगा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
When the stain of encroachment was washed away, the city started to shine
रामपुर। शहर से अतिक्रमण हटाने के साथ ही जिला प्रशासन ने साैंदर्यीकरण का काम भी शुरू कर दिया है। सिविल लाइंस क्षेत्र में नवाब रेलवे स्टेशन के पास की जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद प्रशासन ने यहां पार्क का निर्माण शुरू करा दिया है। करीब 40 लाख की लागत से बनने होने वाले पार्क में हरियाली के लिए विशेष इंतजाम होंगे। साथ ही लोगों के टहलने के लिए पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण की जिम्मेदारी नगर पालिका को साैंपी गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जिलेभर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। निकायों के साथ ही राजस्व प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। वहीं शहर में भी पिछले दिनों अतिक्रमणकारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। एक ओर जहां प्रशासन अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कस रहा है, वहीं कब्जा मुक्त कराई गई जमीन को संवारने का काम भी शुरू किया गया है। शहर को सुंदर बनाने के लिए कई मार्गों के किनारे पाैधरोपण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में नवाब रेलवे स्टेशन के पास से पिछले दिनों अतिक्रमण साफ कराया गया था। अब यहां पर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इस पार्क को आंबेडकर पार्क की तरह ही बनाया जा रहा है। पार्क की लंबाई करीब 200 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर रखी गई है। पार्क में घास उगाने के साथ बेंच भी लगाई जाएंगी। आसपास हरियाली के साथ तरह-तरह के पाैधे लगाए जाएंगे। पार्क के निर्माण पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। सुबह टहलने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

जाम से मिली निजात, सड़क किनारे शुरू हुआ पाैधरोपण
शहर में अतिक्रमण के कारण संकरी हुईं सड़कें भी अतिक्रमण हटाए जाने के बाद चाैड़ी हो गई हैं। अतिक्रमण के कारण जो सड़कें 10 फीट की दिखती थीं, वह अब 20 फीट की हो गई हैं। इससे अब शहरवासियों को काफी हद तक जाम की समस्या से भी निजात मिल गई है। वहीं अतिक्रमण साफ किए जाने के बाद पालिका ने शौकत अली रोड पर सड़क किनारे पौधरोपण शुरू कराया है। इसके अलावा राधा रोड और नैनीताल रोड पर भी पौधरोपण का काम शुरू कराया जा रहा है।
----------
200 से ज्यादा दुकानों पर चला बुलडोजर, अभी और होगी कार्रवाई
नगर पालिका की टीम ने अब तक अतिक्रमण कर बनाई गईं 200 से ज्यादा दुकानों पर बुलडोजर चलाया है। कब्जा मुक्त कराई गई कई जगहों पर साैंदर्यीकरण के काम होंगे। नगर पालिका की टीम ने अब तक राम-रहीम पुल, सिविल लाइंस, पजाबा इलाका, बमनपुरी समेत कई इलाकों में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया है। अभी शाहबाद गेट, बिलासपुर गेट और बरेली गेट के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बाकी है। जल्द ही यहां भी कार्रवाई होगी।


-------
अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। सिविल लाइंस में नवाब रेलवे स्टेशन के पास पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क में कई तरह की व्यवथाएं होंगी। यह पार्क सुबह टहलने वालों के साथ ही अन्य लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा। - दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed