फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   When he refused to talk on the phone, his wife threatened to chop him into pieces and bury him in a blue drum

Rampur News: फोन पर बात करने से मना किया तो पत्नी ने टुकड़े कराकर नीले ड्रम में चिनवाने की दे डाली धमकी

Mon, 21 Apr 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 21 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
When he refused to talk on the phone, his wife threatened to chop him into pieces and bury him in a blue drum
मिलक (रामपुर)। पति ने रिश्तेदार से फोन पर बात करने को मना किया तो उसकी पत्नी ने पति को नीले ड्रम में चिनवाने की धमकी दे डाली। नीले ड्रम का खौफ युवक पर ऐसा छाया कि वह इन्साफ की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस को उसने तहरीर देते हुए इन्साफ दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नीले ड्रम का खौफ लगातार बढ़ रहा है। नीले ड्रम के खौफ का यह मामला थाना शाहाबाद के भीतर गांव का है। गांव निवासी प्रेमपाल ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह पंद्रह साल पूर्व हुआ था। वैवाहिक जीवन के दौरान उसकी पत्नी ने दो पुत्र व एक पुत्री को जन्म दिया। उनका वैवाहिक जीवन बहुत ही खूबसूरत तरीके से बीत रहा था। वह सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता है। इस दौरान उसके साले का साढू उसकी पत्नी के संपर्क में आ गया।
विज्ञापन

दोनों के बीच लगातार बातचीत के कारण पत्नी आए दिन उसके साथ झगड़ा करने लगी तथा आत्महत्या की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रेमपाल ने पत्नी को लाख समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार को झगड़े के दौरान पत्नी ने प्रेमपाल से कहा कि यदि वह उसके और उसके जीजा के बीच में आया तो वह आत्महत्या कर लेगी और अगर आत्महत्या नहीं की तो उसके टुकड़े करवाकर नीले ड्रम में चुनवा देगी। इतनी बात सुनते ही प्रेमपाल के होश उड़ गए और वह बुरी तरह घबरा गया। जीते जी मौत का खौफनाक मंजर उसकी आंखों के सामने मंडराने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मिलक कोतवाली पहुंचा और पुलिस को लिखित तहरीर देकर अपनी व्यथा सुनाई। प्रेमपाल ने पुलिस से इन्साफ की गुहार लगाते हुए साढ़ू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इंस्पेक्टर क्राइम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है जांच के बाद संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed