फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wheather changes and rained

दिन में कभी हुई बारिश तो कभी पड़ी उमस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
wheather changes and rained
रामपुर। बुधवार को दिन भर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी बारिश से मौसम सुहावना हो जाता, तो कभी उमस भरी गर्मी व्याकुल कर देती। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार गुरूवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। पिछले तीन दिन से जिलेभर में झमाझम बारिश हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिनभर बारिश पड़ी। बुधवार को सुबह मौसम साफ हो गया, लेकिन कुछ ही देर बाद फिर बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। दोपहर बाद बारिश रुकी तो उमस भरी गर्मी पड़ने से लोग फिर से व्याकुल हो गए। शाम को फिर बादल घिर आए। शहर में जगह-जगह सड़कों पर गंदगी और कीचड़ फैलने से लोग पैदल निकलने में भी परेशान रहे। वहीं, शाहबाद, बिलासपुर, केमरी, मिलक, धमोरा, पटवाई में भी दिनभर बारिश होती रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को जिले भर में 19. 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed