फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wheather change , rained

मौसम ने ली करवट, रिमझिम फुहारों ने गर्मी से दी राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
wheather change , rained
रामपुर। शुक्रवार सुबह से मौसम ने करवट बदल ली और आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद रिमझिम फुहारें पड़नी शुरू हो गईं। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को बदले मौसम के कारण तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिन तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लोग उमस व गर्मी से परेशान थे। हालांकि बीच-बीच में मौसम बदल रहा था लेकिन, तापमान में कोई खास अंतर नहीं आ रहा था। शुक्रवार सुबह को आसमान में घने बादल छाने के बाद रिमझिम फुहारें पड़नी शुरू हो गईं। दोपहर में कुछ देर के लिए मौसम साफ हुआ लेकिन, कुछ देर बाद फिर मौसम बदल गया और आसमान में घने बादलों के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई। आमसान में बादल छाने और बारिश के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि बृहस्पतिवार की तुलना में करीब चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को भी जिले में बारिश की संभावना है। इसके बाद सप्ताह के अंतिम दिनों में एक बार फिर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को जिले में बारिश की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed