{"_id":"65b971eac1deecf37b051e74","slug":"weather-may-worsen-from-this-afternoon-onwards-possibility-of-drizzle-rampur-news-c-282-1-rmp1004-114873-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आज दोपहर के बाद से खराब हो सकता मौसम, बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आज दोपहर के बाद से खराब हो सकता मौसम, बूंदाबांदी के आसार
Wed, 31 Jan 2024 03:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। आज दोपहर बाद से मौसम खराबी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। रामपुर में भी हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है। दोपहर के बाद से बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को हल्की धूप के बाद मौसम में ठंडक आ गई और दिन भर गलन बरकरार रही है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले दो दिन में धूप से आम जन को जहां राहत मिली है तो वहीं मंगलवार को धूप से मिली राहत के बाद ठंड बढ़ गई। मौसम में लगातार बदलाव के चलते बारिश का अनुमान है। रामपुर में भी बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दोपहर तक मौसम खुला रहेगा और इसके बाद सर्दी और शीत हवाएं चलने के साथ बारिश होगी। मौसम विज्ञानी आरके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ दिखा रहा है। जिस वजह से कई जगह पर बारिश हो सकती है।