फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Weather disrupts train schedules, 14 trains delayed and four cancelled

Rampur News: मौसम ने बिगाड़ा ट्रेनों का शेड्यूल, 14 ट्रेनें लेट और चार रद्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Weather disrupts train schedules, 14 trains delayed and four cancelled
सर्द हवाओं व घने कोहरे के बीच यात्रियों को ट्रेनों का घंटों इंतजार करना पड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। मौसम ने ट्रेनों का शेड्यूल बुरी तरह बिगाड़ दिया है। लगातार कोहरा रहने के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। मंगलवार को एक ही दिन में 14 ट्रेनें देर से पहुंचीं, जबकि कोहरे की वजह से चार ट्रेनें रद्द कर दी गईं। शेड्यूल बिगड़ने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों ने बसों का सहारा लिया। वहीं देर रात तक ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
रामपुर रेलवे स्टेशन पर जहां कुछ दिन पहले तक भारी भीड़ रहती थी, वहीं अब यात्रियों की संख्या में कमी आ गई है। भीषण कोहरे, बढ़ती ठंड और ट्रेनों की लेटलतीफी ने लोगों का सफर कम कर दिया है। अधिकतर ट्रेनें रोजाना लगभग खाली जा रही हैं। अधिकांश ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी से चल रही हैं। मंगलवार को भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन

दिन की ट्रेनों में दून एक्सप्रेस का निर्धारित समय 1:34 का है और यह 30 मिनट देरी से पहुंची। पदमावत एक्सप्रेस का निर्धारित समय 2:22 का है और यह 56 मिनट देरी से आई। नौचंदी एक्सप्रेस 2:49 के स्थान पर एक घंटा तीन मिनट लेट रही। सत्याग्रह एक्सप्रेस 3:17 बजे के समय के मुकाबले एक घंटा 44 मिनट देरी से पहुंची। शहीद एक्सप्रेस 5:14 बजे के स्थान पर 58 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आला हजरत एक्सप्रेस 7:29 के बजाय 32 मिनट देरी से आई। राप्ती गंगा एक्सप्रेस 7:43 के बजाय एक घंटा 27 मिनट देर से पहुंची। गंगा-सतलुज एक्सप्रेस 8:50 के स्थान पर 32 मिनट देरी से आई। अमृतसर मेल 8:58 के मुकाबले 32 मिनट देर से पहुंची। रानीखेत एक्सप्रेस 2:22 बजे के समय के मुकाबले दो घंटे 38 मिनट देरी से आई। काठगोदाम एक्सप्रेस 9:28 बजे के निर्धारित समय के मुकाबले 35 मिनट लेट रही। काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित 9:28 बजे के समय के मुकाबले 25 मिनट देर से पहुंची।

इसके अलावा रात की जम्मूतवी और राज्यरानी एक्सप्रेस भी देरी से चल रही हैं। कई दूर-दराज की ट्रेनें रद्द की गई हैं, जिनमें काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस और काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस शामिल हैं। स्टेशन अधीक्षक मो. आजम ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों के समय पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed