फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Water levels of major rivers, including the Kosi, have risen; administration on alert.

Rampur News: कोसी समेत प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट

Sun, 27 Sep 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Water levels of major rivers, including the Kosi, have risen; administration on alert.
रामपुर। पहाड़ों और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के बीच जिले से होकर गुजरने वाली प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार शाम पांच बजे जारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट में कोसी, पीलाखार और भाखड़ा नदियों में जलस्तर बढ़ने का रुख दर्ज किया गया। हालांकि, सभी प्रमुख स्थानों पर नदियों का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है।
विज्ञापन


लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। नहर खंड की ओर से शनिवार की शाम पांच बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार कोसी नदी का रामनगर बैराज पर कुल पानी 4938 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि डिस्चार्ज 3438 क्यूसेक रहा। यहां जलस्तर बढ़ने का रुख दर्ज किया गया। दढ़ियाल बांध पर कोसी का गेज 207.10 मीटर रहा। यहां खतरे का निशान 209.69 मीटर है। नदी का डिस्चार्ज 500 क्यूसेक दर्ज किया गया और जलस्तर बढ़ रहा है। लालपुर वियर पर कोसी नदी का गेज 192.35 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का स्तर 195.23 मीटर है, जबकि डिस्चार्ज 3027 क्यूसेक रहा। यहां भी जलस्तर बढ़ने का रुख दर्ज किया गया।
विज्ञापन


भाखड़ा नदी का भी बढ़ा जलस्तर
बिलासपुर पुल पर भाखड़ा नदी का गेज 188.97 मीटर रहा। खतरे का स्तर 191.76 मीटर निर्धारित है। यहां 400 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया और जलस्तर बढ़ने का रुख रहा। उधर, रामगंगा नदी का गंगापुर भोपतपुर में गेज 170.12 मीटर रहा। खतरे का स्तर 171.80 मीटर है। यहां 8200 क्यूसेक डिस्चार्ज दर्ज किया गया और जलस्तर में फिलहाल कोई बदलाव नहीं बताया गया। हुसैनगंज में रामगंगा का गेज 193.40 मीटर रहा, जबकि खतरे का स्तर 196.36 मीटर है। यहां डिस्चार्ज 7200 क्यूसेक दर्ज हुआ। केमरी बैराज पर पीलाखार नदी का गेज और डिस्चार्ज निल दर्ज किया गया। यहां जलस्तर स्थिर रहा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल किसी भी प्रमुख केंद्र पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बढ़ते जल स्तर पर प्रशासन की टिकी निगाह
रामपुर। बढ़ते जल स्तर पर प्रशासन की निगाह टिक गई है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने इसको लेकर सभी अफसरों को सतर्क रहने को कहा है। साथ ही बारिश से होने वाले नुकसान का भी आंकलन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed