{"_id":"5b01c26b4f1c1b1b5e8b5f31","slug":"water-and-electric-problem-raised-in-front-of-police-officers-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अफसरों के सामने उठा बिजली-पानी का मुद्दा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अफसरों के सामने उठा बिजली-पानी का मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 21 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ामपुर में जामा मस्जिद में शहर इमाम और जामा मस्जिद कमेटी के लोगों से वार्ता करते एसपी डा. विपिन ताडा। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रमजान माह में बिजली कटौती के साथ ही पेयजल समस्या का मुद्दा रविवार को पुलिस अफसरों के सामने भी गूंजा। हालांकि पुलिस अफसर सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर जामा मसजिद कमेटी के सामने वार्ता को गए थे,लेकिन मुद्दा बिजली, पानी का आया तो पुलिस अफसरों ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।
रमजान माह शुरू हो चुका है,लेकिन शहर की न तो बिजली सुधर पा रही है और न ही पानी की व्यवस्था,जिससे रोजेदारों को खासी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह मुद्दा अमन कमेटियों की बैठक में उठा था,लेकिन आश्वासन के बाद भी इस मुद्दे का कोई हल नहीं निल सक।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस अधीक्षक डा.विपिन ताडा अफसरों के साथ जामा मस्जिद पहुंचे,जहां पर जामा मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की साथ ही इस दौरान उन्होंने रमजान माह में सुरक्षा व्यवस्था पूरा भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने अफसरों के सामने कहा कि रमजान माह में बजिली कटौती की जा रही है,जिससे रोजदार परेशान हो रहे हैं। शहर के कई मुहल्लों में पानी की समस्या भी आ रही है। इस समस्या का समाधान कराया जाए,जिस पर एसपी ने आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।
इस दौरान जामा मस्जिद की कमेटी के सदस्यों के साथ यातायात व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा आदि बिन्दुओं पर वार्ता की गयी और उनकी समस्या को सुनकर, उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस मौके पर सीओ सिटी ओपी आर्, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के साथ ही शहर इमाम मुफ्ती महबूब साहब आदि मौजूद रहे।