{"_id":"588502e54f1c1bc77cf0082d","slug":"watch-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के खर्चों पर नजर रखें, रोज लें हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के खर्चों पर नजर रखें, रोज लें हिसाब
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक में दिशा निर्देश देते प्रेक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रत्याशियों के खर्चों का हिसाब किताब रखने के लिए तैनात किए गए व्यय प्रेक्षक प्रकाश नाथ बर्नवाल ने व्यय लेखा टीमों को निर्देश दिया कि प्रत्याशियों के खर्चों पर निगाह रखी जाए। उनके कार्यक्रमों की वीडियो कवरेज कराई जाए। साथ ही प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जाने वाली धनराशि का हर रोज हिसाब लिया जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित अफसरों की मीटिंग में व्यय प्रेक्षक ने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी को 28 लाख रुपये तक के व्यय की सीमा निर्धारित है। इस बार चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा प्रचार सामग्री आदि पर किया जाने वाला व्यय प्रत्याशियों के खातों में जोड़ा जायेगा।
उन्होंने प्रत्येक विधान सभा के लिए लगाये गये सहायक व्यय प्रेक्षक को निर्देश दिये कि सभी टीमों से आपसी समन्वय स्थापित कर चुनाव खर्चों का ब्योरा प्राप्त कर लें। प्रतिदिन चुनाव खर्चों के सम्बन्ध में उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध करायी जाय। यह भी निर्देश दिए कि वाहनों की तलाशी के दौरान अथवा कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाए।