फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   warrant against azajm kha

दो मामलों में आजम खां के खिलाफ जमानती वारंट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
warrant against azajm kha
रामपुर। सांसद आजम खां के खिलाफ कोर्ट ने दो अन्य मामलों में जमानती वारंट जारी किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खां का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रहे थे कि कलेक्टर से मत डरियो, ये तनखैया होते हैं। इस मामले में आजम खां के खिलाफ बिलासपुर में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें पुलिस ने चार्जशीट लगा दी थी। इस मामले की सुनवाई एडीजे-6 धीरेंद्र कुमार की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन

इस मामले में सुनवाई के दौरान हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी किया था। बुधवार को इस मामले में सुनवाई थी। हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के दौरान उनके खिलाफ शाहबाद में आचार संहिता का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में भी उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी। सहायक शासकीय अधिवक्ता रामौतार सैनी ने बताया कि कोर्ट ने दो मामलों में जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले में अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी। कोर्ट ने 25 को आजम खां को तलब किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोर्ट में बुधवार को सांसद की पत्नी तंजीन फात्मा और पुत्र अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ क्वालिटी बार के मामले में दर्ज मुकदमे में अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई थी। शोक में अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत होने के कारण इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अगली सुनवाई अब 17 फरवरी को होगी। इसके अलावा हमसफर रिसोर्ट में सरकारी जमीन मिलाने के आरोप में दर्ज मुकदमे में भी अब्दुल्ला की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी।इस मुकदमे में सांसद और उनकी पत्नी डा.तंजीन फात्मा भी आरोपी हैं। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सैनी ने बताया कि इस जमानत प्रार्थना पत्र पर अब 19 फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed